कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन में जिला परिवहन अधिकारी बड़वानी द्वारा यात्री बसो में सुरक्षा मानको की चैकिंग की गयी।
चैकिंग के दौरान लगभग 70 से 80 यात्री वाहनों में इमरजेन्सी गेट, बीमा, फिटनेस, पी.यू.सी., परमिट, जी.पी.एस. सिस्टम एवं फायर अलार्म आदि चेक किये गये तथा 08 वाहनो के विरूद्व चालानी कार्यवाही की जाकर रु. 50 हजार 500 रूपये का शमन शुल्क वसूला गया, जिसमें 2 यात्री वाहनो तथा 2 स्कूल वाहनो को जप्त किया गया एवं 01 वाहन से कर राशि 23 हजार रूपये वसूले गये।
यात्री वाहनों में जो अनियमितताएँ पायी गयी उनके संबंध में निर्देशित किया गया कि वे अपनी वाहनों को दुरूस्त करें एवं दस्तावेजो को पूर्ण करावें। समयाविध में ना किये जाने पर नियमानुसार चालानी कार्यवाही की जाकर दण्डित किया जावेगा।





