मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आधुनिक तकनीक और उन्नत इंजीनियरिंग से निर्मित प्रदेश के पहले डबल लेयर फ्लाईओव्हर ब्रिज की एक भुजा का किया लोकार्पण | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 175 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस फ्लाईओव्हर को बताया आधुनिक तकनीक और उन्नत इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दशहरा मैदान पहुंचकर देखीं व्यवस्थाएं | केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी होंगे मुख्य अतिथि | व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिये आवश्यक निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शनिवार को भोपाल विकास योजना- 2047 ( मास्टर प्लान) का ड्रॉफ्ट जारी होने पर भोपाल शहर के विभिन्न व्यापारी संघों एवं व्यावसायिक संगठनों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर आभार व्यक्त किया। मास्टर प्लान के ड्रॉफ्ट रिलीज के लिए मुख्यमंत्री का स्वागत-अभिनन्दन भी किया।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत सीहोर जिले से “ वाराणसी-गया ” तीर्थ यात्रा का आयोजन 29 सितंबर 2026 से 04 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। यात्रा के लिए सीहोर रेलवे स्टेशन को बोर्डिंग स्टेशन निर्धारित किया गया है।
जिले के आनंदपुर गांव की 62 वर्षीय फूलवती अहिरवार के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना आर्थिक संबल का महत्वपूर्ण माध्यम बनी है। फूलवती को प्रतिमाह 600 रुपये की वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त होती है, जिससे उन्हें घर की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है।
आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा सभी तहसीलदारों को निर्देश दिये गये है कि भू-संबंधी ऐसे मामले जिन प्रकरणों में किसी प्रकार की रोक नही है, उन मामलों मंें विधि अनुसार नामांतरण की प्रक्रिया की जायें।
पैनिक बटन और जीपीएस से मिलेगी बसों की लाइव लोकेशन | वर्ष 2031 तक प्रदेश में करीब 15 हजार बसें चलाने का लक्ष्य | 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी बसें | मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री गडकरी भेल दशहरा मैदान भोपाल से बसों को दिखायेंगे हरी झंडी
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली की एडिप योजना के अंतर्गत जिला सिवनी के दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण, कैलिपर्स एवं कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने के लिए भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), जबलपुर के माध्यम से मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा…