उप जिला निर्वाचन अधिकारी छिंदवाड़ा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग के पत्र तथा संक्षिप्त पुनरीक्षण संबंधी निर्देशों के परिपालन में निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2027 के दौरान जिला मुख्यालय में हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है।
हेल्पडेस्क के माध्यम से सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर दिव्यांगजन, प्रवासी एवं बुजुर्ग मतदाताओं को चुनावी सेवाओं तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने और निर्वाचन संबंधी जानकारी एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन छिन्दवाड़ा श्री मोहन प्रजापति तथा सहायक ग्रेड- 3 श्री दीपक कुमार डोले एवं सहायक ग्रेड- 3 श्री बलराम टेकाम की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2027 के दौरान मतदाता निर्वाचन संबंधी जानकारी एवं सहायता के लिए जिला मुख्यालय में स्थापित हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।


