मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत जिले में 7 अगस्त 2026 से जन विश्वास शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के मार्गदर्शन में 23 अक्टूबर को विकास खण्ड बड़ौद के ग्राम गुराडिया बड़ौद में प्रात: 11 बजे से जन विश्वास शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में क्षेत्र के नागरिक सम्मिलित होकर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कर सकेंगे। शिविर में जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनका यथासंभव तत्काल निराकरण करेंगी। जिन समस्याओं का निराकरण मौके पर संभव नहीं हो सकेगा, उनका समयसीमा में निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए जाएंगे। जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्र के नागरिकों और ग्रामीणजनों से अपील की है कि वे शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कर समाधान करवाएं।
सरकारी योजनाएं
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत गुराडि़या बड़ौद में जनविश्वास शिविर आज
क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही किया जाएगा समाधान
मोहल्ला वायर डेस्क · आगर मालवा · 22 अक्टूबर 2026 · 2 मिनट
आगर मालवा से और
और →सरकारी योजनाएं
सेवा सेतु शिविर आम जनों की सेवा और समस्याओं के समाधान का मंच है - विधायक श्री गहलोत
आगर मालवा


