केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चंदेरी स्थित किला कोठी में शनिवार को आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करें तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रभावी पहल करें।