प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालाघाट में दिनांक 15 नवंबर 2026 को भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के अंतर्गत जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह मरकाम द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष, अदम्य साहस, त्याग, बलिदान एवं राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति एवं विरासत को संरक्षित करने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया। साथ ही मध्यप्रदेश के धार जिले के डही में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन का भी लाइव प्रसारण महाविद्यालय में विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को दिखाया गया।इस अवसर पर भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की जिला संयोजक डॉ. कंचन मसराम, महाविद्यालय संयोजक डॉ. रचना कोरी, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सीमा श्रीवास्तव, डॉ. आशा गोहे सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों, संघर्ष एवं राष्ट्रभक्ति के संदेश को स्मरण करते हुए जनजातीय गौरव, स्वाभिमान एवं सांस्कृतिक चेतना के महत्व को रेखांकित किया गया।
