राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार "न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह-2026" अभियान के तृतीय दिवस 16 नवंबर को जिला जेल बैतूल में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिन कुमार घोष, जेएमएफसी श्रीमती संघप्रिया भद्रसेन एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मिथिलेश डहेरिया द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त जागरूकता शिविर में वक्ताओं के द्वारा बंदियों को उनके विधिक अधिकारों एवं अपील संबंधी अधिकारों की जानकारी दी गई और साथ ही उनकी समस्याओं को सुनकर उनका प्रभावी निराकरण कराए जाने का आश्वासन भी दिया। इसी प्रकार बाल संप्रेक्षण गृह, बैतूल का भी निरीक्षण कर बाल अपचारियों से संवाद किया गया और उन्हें आवश्यक विधिक जानकारी भी दी गई।