गर्भावस्था से संबंधित जटिलताओं का पता लगाने और समय रहते उनका उपचार सुनिश्चित कर सुरक्षित प्रसव करवाने प्रतिमाह 9 एवं 25 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जाता है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि शनिवार को आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर में जिले में कुल 806 गर्भवती महिलाओं की जाचं एवं 396 हाई रिस्क चिन्हित एवं 55 सोनोग्राफी की गई। शिविर में सभी महिलाओं की खून की जांच एवं जीडीएम की जांच की गई।
जिला चिकित्सालय बैतूल में आयोजित शिविर में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ संगीता उइके द्वारा 80 गर्भवती महिला एवं 23 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच एवं 55 महिलाओं की सोनोग्राफी की गईं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आठनेर में महिला चिकित्सक डॉ ज्योति इवने द्वारा 52 गर्भवती महिलाएं एवं 30 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच, सिविल अस्पताल आमला में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ वैशाली द्वारा 34 गर्भवती महिला एवं 11 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई में महिला चिकित्सक डॉ सरिता कालभोर द्वारा 79 गर्भवती महिला एवं 38 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेहरा में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ कविता सिमैया द्वारा 150 गर्भवती महिला एवं 41 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ माधुरी अखण्डे द्वारा 76 गर्भवती महिला एवं 71 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभात पट्टन में महिला चिकित्सक डॉ सोनाली मरकाम द्वारा 27 गर्भवती महिलाऐं एवं 16 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैंसदेही में डॉ अभिषेक भलावी द्वारा 69 गर्भवती महिला एवं 37 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोड़ाडोगरी में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कविता कोरी द्वारा 56 गर्भवती महिला एवं 40 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ महिमा सिंह द्वारा 81 गर्भवती महिला एवं 39 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की जांच, यूपीएचसी शहरी क्षेत्र बैतूल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ माधुरी आर्य काकोडिया चिकित्साल एवं डॉ तनीषा महाले सीएचसी सामु.स्वा.केन्द्र खेड़ी सांवलीगढ द्वारा 50 गर्भवती महिला एवं 19 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की गईं।
शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य संस्था में आवश्यक जांचे, चिकित्सकीय परीक्षण, परामर्श और हाई रिस्क महिलाओं का उचित प्रबंधन कर संस्थागत सुरक्षित प्रसव करवाना है, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके।


