28 सितम्बर 2026 को वर्ल्ड रेबीज डे है। इसी तारतम्य 22 सितम्बर 2026 से 28 सितम्बर 2026 तक वर्ल्ड रेबीज वीक के रूप में मनाया जा रहा है। वर्ष 2026 की थीम स्ट्रोंग टूगेदर है। इसी उपलक्ष में स्वास्थ्य विभाग में जन जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रचार प्रसार
सामग्रियों के द्वारा जागरूकता के लिए प्रयास किये जा रहे है। सी.एम.एच.ओ. डॉ. अलका त्रिवेदी द्वारा वताया गया कि जिले में श्वान के काटने की कई घटनायें सामने आती है। रेबीज एक घातक संक्रमण है। किन्तु समय पर उपचार एवं टीकाकरण कराने से रेबीज बिमारी से पूर्ण रूप से सुरक्षित हुआ जा सकता है। इसी क्रम में सी.एच.सी. शाढौरा में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
इसमे बी.सी.एम. संजीव रघुवंशी द्वारा वताया गया की श्वान के काटने पर घाव को तुरंत कम से कम 15 मिनिट तक वहते साफ पानी एवं साबुन से अच्छे तरह से धौये। घाव को धोने के बाद आयोडिन या अन्य उपयुक्त एंटीसेप्टिक लगाये। बिना देर किये नजदीकी अस्पताल जाकर डॉ. की सलाह के अनुसार जरूरी एंटी रेबीज वैक्सीन लगवायें। उपचार एवं टीकाकरण का सम्पूर्ण कोर्स ले।
इस प्रकार आप स्वंय को एवं अपने परिवार जन को एवं समाज को रेबीज के खतरों से बचा सकते है।



