मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा अपनी स्वेच्छानुदान मद से सात व्यक्तियों को उपचार हेतु राशि स्वीकृत की है। जिन व्यक्तियों को राशि स्वीकृत की है उनमें कुम्मेद सिंह पिता श्री राजेन्द्र सिंह निवासी कुलैथ को 25 हजार रूपये, श्री हिम्मत सिंह पता श्री पातीराम यादव दुर्गापुर, श्री चंद्रप्रकाश सिंह जाटव पिता श्री ललनजू राम जाटव वार्ड नम्बर 9 सेवढ़ा, ऋषभ पिता श्री सतीश सेन दतिया, वीरेन्द्र पिता श्री राम सिंह यादव ग्राम खड़ौआ, श्रीमती रूपा लाक्षाकार पति श्री सौरभ लाक्षाकार वार्ड नम्बर 8 दांतरे की नरिया दतिया, भूपेन्द्र प्रजापति पिता श्री लाखाराम प्रजापति एनएच 75 झांसी दतिया रोड़ प्रत्येक को 50-50 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की है।



