राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत शामिल पात्र हितग्राहियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया में तेजी लाने हेतु जिला अपूर्ति अधिकारी श्रीमती रेश्मा भामोर द्वारा निर्देश जारी किए गए। जिले में 22 अक्टूबर तक कुल 45,958 हितग्राहियों में से 34,947 की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है तथा 11,011 हितग्राहियों की ई-केवाईसी लंबित है। खाद्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, आष्टा में 2,240, बुधनी में 506, इछावर में 2,057, भैरूंदा में 2,421 और सीहोर में 3,787 हितग्राहियों की ई-केवाईसी शेष है।

जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती भामोर ने सभी सहायक एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शेष हितग्राहियों की ई-केवाईसी 31 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराई जाए।