कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना द्वारा वर्ष 2026 के लिए जिले में घोषित स्थानीय अवकाशों में आंशिक संशोधन किया गया है।जारी संशोधित आदेश के अनुसार, दिनांक 10 नवंबर 2026, मंगलवार को गोवर्धन पूजा के दूसरे दिन घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त कर दिया गया है। इसके स्थान पर अब शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को देवउठनी ग्यारस के अवसर पर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

Bआदेश में स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक अवकाश के दौरान अधिकारी एवं कर्मचारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। संशोधित आदेश के अतिरिक्त पूर्व में जारी आदेश की शेष सभी शर्तें एवं निर्देश यथावत रहेंगे।