कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने वर्ष 2026 के लिए घोषित स्थानीय अवकाशों में आंशिक संशोधन करते हुए भाईदूज के अवसर पर अब 11 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

पूर्व में जारी आदेश के अनुसार भाईदूज पर 10 नवंबर 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। संशोधित आदेश के तहत अब यह अवकाश 11 नवंबर को रहेगा। यह आदेश मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत जारी किया गया है।