कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र डी पांडोला में जन स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत ऑस्टियो आर्थराइटिस एवं मस्कुलोस्केलेटल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ जीपी वर्मा ने बताया कि शिविर में बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों सहित अन्य ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

चिकित्सकों द्वारा ऑस्टियो आर्थराइटिस एवं मस्कुलोस्केलेटल समस्याओं से बचाव के लिए आयुर्वेदिक आहार-विहार, उचित दिनचर्या, व्यायाम एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। जांच के उपरांत लोगों को आवश्यकतानुसार आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण भी किया गया। शिविर में कुल 56 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 35 महिलाएं एवं 21 पुरुष शामिल रहे। डॉ. हेमराज नागर, श्री चेतन रावत एवं श्री श्याम सुंदर धाकड़ द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श का कार्य किया गया।