कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में ग्रामवासियों के आधारकार्ड, समग्र आईडी एवं ई-केवायसी अपडेट करने के लिए प्रारंभिक चरण में तीन सीएफटी अंतर्गत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम चरण में यह शिविर सीएफटी खितरपाल (विजयपुर), आवदा (कराहल), मानपुर (श्योपुर) अंतर्गत आने वाली पंचायतों में निर्धारित तिथियों पर आयोजित किये जायेंगे। प्रथम शिविर 28 सितंबर को ग्राम उपचा, सरजूपुरा एवं मानपुर में प्रातः 11 बजे से शाम 04 बजे तक आयोजित होगा। सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रारंभिक चरण में तीन सीएफटी की पंचायतों में पंचायतवार शिविरों का आयोजन 28 सितंबर से 07 अक्टूबर तक किया जायेगा।

जारी आदेश के अनुसार 28 सितंबर को उपचा, सरजूपुरा एवं मानपुर में, 29 सितंबर को बांगरोद, बंधाली, लाडपुरा में, 30 सितंबर को बेनीपुरा, बावडीचापा, बगदिया में, 01 अक्टूबर को धामिनी, बर्धाखुर्द, हासिलपुर में, 02 अक्टूबर को गढी, बुखारी, काशीपुर में, 03 अक्टूबर को रनावद, गोरस, खिरखिरी में, 04 अक्टूबर को हुल्लपुर, सुबकरा, सेमल्दा में, 05 अक्टूबर को इकलौद, पहेला, बहरावदा में, 06 अक्टूबर को लाडपुरा, सूसवाडा, धीरोली में तथा 07 अक्टूबर को पार्वती बडौदा, सलमान्या एवं जैनी में प्रातः 11 बजे से 04 बजे तक शिविर आयोजित होंगे।

ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले उक्त शिविरों के लिए शिविर प्रभारी नियुक्त किये गये है। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामवासियों के आधार कार्ड, समग्र आईडी, ई-केवायसी आदि अपडेट किये जायेंगे, जिससे योजनाओं में तकनीकी त्रुटियों के चलते लाभ नही मिलने की समस्या को दूर किया जायेगा, ताकि ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।