जिले के आनंदपुर गांव की 62 वर्षीय फूलवती अहिरवार के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना आर्थिक संबल का महत्वपूर्ण माध्यम बनी है। फूलवती को प्रतिमाह 600 रुपये की वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त होती है, जिससे उन्हें घर की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। फूलवती अपने गांव में किराने की छोटी सी दुकान भी चलाती हैं। दुकान से होने वाली आमदनी और पेंशन की राशि मिलकर उनके घरेलू खर्चों में सहारा देती है।

उम्र के इस पड़ाव पर भी वे आत्मनिर्भरता के साथ अपना जीवन आगे बढ़ा रही हैं। फूलवती बताती हैं कि नियमित रूप से मिलने वाली पेंशन उनके लिए बड़ी मदद है। इससे उन्हें अपनी आवश्यकताओं के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। वे शासन की इस योजना से लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती हैं।

फूलवती का कहना है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं उनके जैसे जरूरतमंद लोगों के लिए आर्थिक सहारे और सम्मान के साथ जीवन जीने का माध्यम बन रही हैं। सुश्री निहारिका मीना सहायक संचालक जनसम्पर्क दतिया