धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 151वीं जन्म जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बागली में सुबह 10.30 बजे से जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा, जिसे जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, नागरिकों एवं आमजन द्वारा देखा और सुना जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा जी के त्याग, संघर्ष, बलिदान एवं जनजातीय समाज के उत्थान के लिए उनके योगदान को स्मरण करना तथा जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।


