श्रम पदाधिकारी कार्यालय पन्ना द्वारा श्रमिकों के रोजगार व स्वरोजगार अवसरों के सृजन के उद्देश्य से तकनीकी और घरेलू सेवाओं के लिए संचालित कॉल कारीगर एप की सूचना से अवगत कराया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्रम पदाधिकारी ने बताया कि प्रथम श्रमणा सहकारी समिति मर्यादित भोपाल मध्यप्रदेश शासन श्रम विभाग के तहत म.प्र. असंगठित शहरी व ग्रामीण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा समर्थित संस्था है। समिति का पंजीयन क्रमांक डीआर/बीपीएल/153134 दिनांक 18 नवम्बर 2025 है। संस्था द्वारा विभिन्न श्रेणियों के कारीगर व वर्करों को सेवा कार्य से जोड़कर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। यह एप प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। समिति द्वारा अधिकाधिक कारीगरों को जोड़कर रोजगार सृजन एवं विस्तार का लक्ष्य है।
पंचायत और ग्रामीण विकास