जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह द्वारा मंदसौर कीटियानि निवासी श्रीमती जमना बाई को उनके पति के उपचार के लिए 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। जमना बाई को उनके पति श्री शंकर सिंह की गंभीर बीमारी के उपचार के लिए रेड क्रॉस से आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रीति संघवी भी उपस्थित रही।