जेरोन खालसा में नगर परिषद अध्यक्ष को वापस बुलाने संबंधी निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न --

जेरोन खालसा नगर परिषद अध्यक्ष को वापस बुलाने के संबंध में निर्वाचन प्रक्रिया दिनांक 4 नवंबर 2026 को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। निर्वाचन के दौरान प्रशासन एवं पुलिस द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मतदान के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा निर्वाचन व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखी गई, जिससे निर्वाचन कार्य व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

इस दौरान जिला जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा निर्वाचन क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निर्वाचन के दौरान प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त व्यवस्था के चलते पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।