ग्राम बंजली में शासकीय भूमि सर्वे नंबर 245 पर बोल्डर डालकर किए जा रहे अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त होने पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। मौके पर पहुंचकर शासकीय भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाया गया।

तहसीलदार श्री आशीष उपाध्याय ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।