अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बृजेंद्र रावत ने बताया कि जिले में प्रचलित निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 प्रक्रिया के दौरान चुनावी सेवाओं तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने और सभी पात्र नागरिकों विशेष रूप से दिव्यांगजनों, प्रवासीयो एवं बुजुर्ग मतदाताओं को सुविधा प्रदान करने हेतु जिला मुख्यालय स्तर पर भारत निर्वाचन कार्यालय जिला रतलाम पर हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है।
हेल्पडेस्क पर नगर पालिक निगम रतलाम के सहायक ग्रेड-3 श्री अनिल कपूर मो. नं 9630269164 एवं कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 219 रतलाम ग्रामीण के कम्प्यूटर ऑपरेटर (आउटसोर्स) श्री आशीष चौहान मो. नं. 8349444048 को नियोजित किया गया है।

