जल, जंगल, जमीन और स्वाभिमान के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर 15 नवंबर 2026 रविवार को जनजातीय बाहुल्य ग्राम बांका में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत बांका स्थित सरभंग मुनि आश्रम में किया जाएगा। जय बिरसा मुंडा शोध समिति बांका एवं दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह का शुभारंभ सुबह 8 बजे से 10 बजे तक सुंदरकांड पाठ के साथ होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे से 11 बजे तक पंजीयन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक मंचीय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक अतिथि उद्बोधन, प्रमाण पत्र वितरण एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।


