एसडीएम ईसागढ़ श्री त्रिलोचन गौड़ के समक्ष उपस्थित होकर शिवानी लोधी पुत्री श्री राजेश लोधी ग्राम सिरनी तहसील ईसागढ़ जिला अशोकनगर द्वारा केन्द्रीय जाति प्रमाण पत्र हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। शिवानी द्वारा भारतीय रेलवे की एनटीपीसी अन्तर्गत आयोजित परीक्षा में जूनियर क्लर्क आदि पदों पर आवेदन करने हेतु केन्द्रीय जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता है एवं फॉर्म भरने की 13 नवम्बर 2026 को अंतिम तिथि है। शिवानी के आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उन्हें केन्द्रीय जाति प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया।
शिक्षा
एसडीएम ईसागढ़ द्वारा शिवानी लोधी का तत्काल बनाया केन्द्रीय जाति प्रमाण
मोहल्ला वायर डेस्क · अशोकनगर · 13 नवंबर 2026 · 1 मिनट



