कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय द्वारा विकासखण्‍ड ईसागढ़ की ग्राम पंचायत कुलवार के ग्राम इमझेरा में आयोजित मुख्‍यमंत्री जन विश्‍वास शिविर के दौरान शासकीय प्राथमिक विद्यालय इमझेरा देवगढ़ की पुरानी शाला का निरीक्षण कर ध्‍वस्‍त कराये जाने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देश के पालन में जीर्ण-शीर्ण भवन को ग्राम पंचायत द्वारा ध्‍वस्‍त कर दी गई है।