भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस जिले में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः 10 बजे से जिला स्तरीय कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम बुरहानपुर में, वहीं विकासखंड स्तरीय समारोह खकनार के उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय में आयोजित किया जाएगा। समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु कलेक्टर श्री विवेक कुमार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कार्य-दायित्व सौंपे है।