मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत डॉ. अम्बेडकर चैत्यभूमि स्मारक, मुंबई की तीर्थ यात्रा का संशोधित कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीर्थ यात्रा 15 नवंबर 2026 को प्रारंभ होगी तथा 18 नवंबर 2026 को यात्रियों की वापसी होगी। संचालनालय धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, मध्यप्रदेश द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत यात्रा में शामिल होने के इच्छुक पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 9 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। अपर कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों का चयन किया जाए। पात्र तीर्थ यात्रियों की सूची निर्धारित प्रारूप में तैयार कर निर्धारित समय-सीमा में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। प्रशासन द्वारा पात्र हितग्राहियों से निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन प्रस्तुत करने की अपेक्षा की गई है।


