कृषि उपज मंडी समिति, मुरैना में खरीफ विपणन वर्ष 2026 के अंतर्गत धान का उपार्जन एवं विपणन कार्य जारी है। मंडी प्रांगण में मुरैना जिले के साथ-साथ अन्य मंडी क्षेत्रों के किसान भी अपनी धान की उपज विक्रय के लिए ला रहे हैं। मंडी में किसानों को धान का अधिकतम भाव 4,440 रुपये प्रति क्विंटल तक प्राप्त हुआ है।
कृषि उपज मंडी समिति, मुरैना के सचिव ने किसान भाइयों से अपील की है कि वे अपनी धान की उपज को अच्छी तरह साफ-सुथरा कर मंडी प्रांगण में विक्रय के लिए लाएं। स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण उपज से किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलती है। उन्होंने किसानों से मंडी में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपनी उपज का विक्रय करने की अपील की है।


