त्रि-स्तरीय पंचायतों के उपनिर्वाचन 2026 पूर्वार्द्ध अंतर्गत जिले के सांची विकासखण्ड में जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक-03 के निर्वाचन हेतु मतदान प्रक्रिया 29 सितम्बर को सम्पन्न हुई। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक महोदय द्वारा विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा नकतरा, वनखेड़ी, मुगालिया, खण्डेरा सहित अन्य ग्रामों में पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता तथा अन्य अधिकारी भी साथ रहे।