कुमारी अनिका शर्मा SMA Type-2 नामक दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। चिकित्सकों द्वारा उनके उपचार के लिए अत्यंत महंगी दवा एवं उपचार की आवश्यकता बताई गई है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 9.60 करोड़ रुपये है। कुमारी अनिका शर्मा के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उपचार में सहायता हेतु आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से कुमारी अनिका शर्मा के उपचार हेतु 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। प्रशासन द्वारा जरूरतमंद परिवारों को मानवीय आधार पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

