राज्य सरकार द्वारा संचालित दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विदिशा जिले में दिव्यांगजनों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से 14 विवाह प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता द्वारा इन प्रकरणों में नियमानुसार प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई। स्वीकृत प्रकरणों में दिव्यांग एवं सामान्य दंपतियों के साथ-साथ दोनों पति-पत्नी के दिव्यांग होने वाले प्रकरण भी शामिल हैं।

योजना के तहत दिव्यांग व्यक्ति का विवाह सामान्य व्यक्ति से होने पर पात्रतानुसार 2 लाख रुपये तथा पति-पत्नी दोनों के दिव्यांग होने पर 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है। इस प्रकार 14 स्वीकृत प्रकरणों में कुल 24 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है।

स्वीकृत प्रकरणों में श्री ब्रजेश यादव, निवासी ग्राम मुस्करा, तहसील लटेरी, का विवाह श्रीमती हल्कीबाई यादव, निवासी ग्राम सेमरा अहीर, तहसील लटेरी, के साथ हुआ है। ब्रजेश यादव 40 प्रतिशत बौद्धिक दिव्यांग हैं। दोनों में एक दिव्यांग एवं एक सामान्य होने के कारण उन्हें 2 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार आवेदिका शाजिया बी, निवासी वार्ड क्रमांक 21, माता मढेर, सिरोंज, 40 प्रतिशत बौनापन दिव्यांग हैं। उनका विवाह शहिद कुरैशी, निवासी वार्ड क्रमांक 1, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, लटेरी, के साथ हुआ है। इस प्रकरण में भी 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है।

श्रीमती सविता कुशवाह, निवासी ग्राम अहमदपुर कस्बा, विदिशा, 75 प्रतिशत श्रवणबाधित दिव्यांग हैं। उनका विवाह श्री तुलसीराम कुशवाह, निवासी ग्राम देवरी गढ़ी, तहसील गैरतगंज, जिला रायसेन, के साथ हुआ है। इस प्रकरण में 2 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

श्रीमती प्रियंका राजपूत, निवासी ग्राम डाबरी ढाना, नरयावली, जिला सागर, 40 प्रतिशत दृष्टिबाधित दिव्यांग हैं। उनका विवाह श्री गोविन्द राजपूत, निवासी ग्राम पिथौली, तहसील कुरवाई, जिला विदिशा, के साथ हुआ है। इस प्रकरण में भी 2 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

वहीं, श्रीमती फिरदौस अंसारी, निवासी वार्ड क्रमांक 1, गंजबासौदा, 60 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांग हैं तथा उनके पति गुलसेर खां, निवासी ग्राम बडोह पठारी, तहसील कुरवाई, 80 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांग हैं। दोनों के दिव्यांग होने के कारण इस प्रकरण में 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है।

श्रीमती रानीबाई यादव, निवासी ग्राम तिलोनी झूकरजागी, तहसील लटेरी, 50 प्रतिशत मानसिक दिव्यांग हैं। उनका विवाह श्री हरिओम यादव, निवासी ग्राम आगर पठार, तहसील लटेरी, के साथ हुआ है। पति सामान्य होने के कारण इस प्रकरण में 2 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

श्री भीकम नायक, निवासी ग्राम काछीखेड़ा, तहसील लटेरी, 60 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांग हैं, जबकि उनकी पत्नी श्रीमती पिंकी नायक, निवासी ग्राम टंक परोरिया, तहसील आरोन, जिला गुना, 40 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांग हैं। दोनों के दिव्यांग होने के कारण 1 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

श्री नीलम सिंह अहिरवार, निवासी ग्राम कालादेव, तहसील लटेरी, 50 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांग हैं। उनकी पत्नी श्रीमती हल्कीबाई अहिरवार, निवासी ग्राम मोहनखेड़ी, तहसील सिरोंज, भी 50 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांग हैं। दोनों के दिव्यांग होने पर 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है।

श्रीमती भमरीबाई यादव, निवासी ग्राम मुस्करा, तहसील लटेरी, 80 प्रतिशत मुखबाधित दिव्यांग हैं। उनका विवाह श्री शिशुपाल यादव, निवासी ग्राम वापची, तहसील राघौगढ़, जिला गुना, के साथ हुआ है। पति सामान्य होने के कारण इस प्रकरण में 2 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

श्रीमती हल्कीबाई अहिरवार, निवासी ग्राम जमुनिया, तहसील लटेरी, 40 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांग हैं। उनका विवाह श्री धनपाल अहिरवार, निवासी ग्राम वापचा, लटेरी, जिला विदिशा, के साथ हुआ है। इस प्रकरण में 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है।

श्री अनस अली, निवासी वार्ड क्रमांक 17, विदिशा, 85 प्रतिशत श्रवणबाधित दिव्यांग हैं, जबकि उनकी पत्नी तहजीव, निवासी वार्ड क्रमांक 5, बाजार कुर्ती, जिला सागर, बहु-दिव्यांग हैं। दोनों के दिव्यांग होने के कारण इस प्रकरण में 1 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

श्रीमती पिंकी कुशवाह, निवासी रामलीला, विदिशा, 50 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांग हैं। उनका विवाह श्री गुलाबसिंह कुशवाह, निवासी ग्राम बर्रो, तहसील विदिशा, के साथ हुआ है। पति सामान्य होने के कारण 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है।

इसी क्रम में श्रीमती शुभांगनी दुबे, निवासी वार्ड क्रमांक 19, बासौदा, जिला विदिशा, 40 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांग हैं। उनका विवाह श्री विनय राय, निवासी वार्ड क्रमांक 23, बासौदा, जिला विदिशा, के साथ हुआ है। इस प्रकरण में 2 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

श्री विकास राय, निवासी वार्ड क्रमांक 7, रीठाफाटक, विदिशा, 50 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांग हैं। उनका विवाह श्रीमती मेघा राय, निवासी वार्ड क्रमांक 7, सुभाष नगर, जिला दमोह, के साथ हुआ है। पति दिव्यांग एवं पत्नी सामान्य होने के कारण इस प्रकरण में 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है।

इस योजना के माध्यम से शासन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को विवाह के बाद सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करना तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।