कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सेवा मेरा योगदान गतिविधि अंतर्गत प्रेरणा वृद्धाश्रम में वृद्धजन एवं युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पंचायत उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्द्ध) के अंतर्गत विकासखण्ड रानापुर के वार्ड क्रमांक 06 के जिला पंचायत सदस्य पद एवं विकासखण्ड थांदला की ग्राम पंचायत पलासडोर के सरपंच पद के लिए 29 सितम्बर 2026 को संपन्न मतदान की मतगणना 03 अक्टूबर 2026 को की जाएगी।
रायसेन जिले की उदयपुरा तहसील के ग्राम छातेर निवासी श्री रेवाराम विश्वकर्मा को सरकार की वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 600 रुपये की राशि प्राप्त हो रही है। नियमित रूप से मिलने वाली यह सहायता राशि उनके लिए आर्थिक संबल का माध्यम बनी है।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में ग्रामवासियों के आधारकार्ड, समग्र आईडी एवं ई-केवायसी अपडेट करने के लिए प्रारंभिक चरण में तीन सीएफटी अंतर्गत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक आवास का मजबूत आधार बन रही है। योजना के माध्यम से जिले के अनेक परिवारों का वर्षों पुराना पक्के मकान का सपना पूरा हुआ है।