जेल मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी वार्षिक आध्यात्मिक कैलेंडर के अनुसार केंद्रीय जेल सागर में आयोजित विपश्यना शिविर का गुरुवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। 18 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ हुए इस शिविर में कुल 30 बंदियों ने सहभागिता की, जिनमें से 28 बंदियों ने सफलतापूर्वक शिविर पूर्ण किया।
गोहद–सौंधा रोड़ सेक्शन के मेन लाइन पर स्थित लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 33सी (ट्रैफिक) पर ऊपरगामी पुल (ROB) का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पुल को दिनांक 21 अक्टूबर 2026 से सड़क यातायात के लिए चालू कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र के वाहन चालकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 01 नवंबर को पुलिस ग्राउंड, सिवनी में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के गरिमामय एवं व्यवस्थित आयोजन की तैयारियों को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा आज 27 अक्टूबर 2026 को वन विकास निगम, बरघाट परियोजना मंडल के कार्यालय, ज्यारथ नाका, सिवनी में ‘निधि आपके निकट 2.0’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह द्वारा मंदसौर कीटियानि निवासी श्रीमती जमना बाई को उनके पति के उपचार के लिए 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश के सभी 55 जिलों के साथ साथ आलीराजपुर जिले में भी मतदाता सूची में नए एवं छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम दर्ज कराने के लिए विशेष मतदाता पंजीयन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
शरद उत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद | मुख्यमंत्री ने संवाद करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से ₹10-10 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की
कलेक्टर श्री बालागुरु के. के निर्देशानुसार स्वामित्व योजना के अंतर्गत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में दस्तावेजों के पंजीयन के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान दिनांक 25 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे भोपाल से प्रस्थान कर प्रातः 11.30 बजे रायसेन जिले की डुंगरिया ग्राम पंचायत के वन ग्राम नीलगढ़ धुंधवानी पहुंचेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान यहां दोपहर 01 बजे तक सहरा लहंगी डंडा प्रतियोगिता कार्यक्रम में शामिल होंगे।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित मेरा युवा भारत श्योपुर द्वारा 3 नवंबर 2026 को कूनो होटल पाली रोड श्योपुर में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया जाएगा। वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर आयोजित यूथ पार्लियामेंट में 18 से 25 साल के युवा भाग ले सकते हैं।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन रतलाम द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए जिले में निरीक्षण एवं नमूना कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री ज्योति बघेल द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के कुल 6 नमूने जांच के लिए लिए गए।