जबलपुर
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना से कीर्ति ने किया अपना भविष्य सुरक्षित
असंगठित क्षेत्र के कामगारों और श्रमिकों के जीवन में आर्थिक स्थिरता और सामाजिक सुरक्षा लाने के उद्देश्य से शुरू की गई ' प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना ' अब लोगों के लिए एक बड़ा संबल बन रही है। इस योजना के माध्यम से छोटे कामगार भी अपने बुढ़ापे को सुरक्षित और चिंतामुक्त बना पा रहे हैं।




